अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना:प्राप्त सूत्रों के अनुसार क़तर ने आले सऊद को उनकी औक़ात बता दी है। सऊदी अरब की अध्यक्षता में चार अरब देशों ने क़तर पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन क़तर नें इस प्रतिबंध को निष्प्रभावी बनाने के लिए लगभग 7.4 मिलियन डॉलर की लागत से एक नया बंदरगाह बना लिया है। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार अरब देशों ने क़तर पर प्रतिबंध लगाए थे लेकिन क़तर ने सऊदी अरब को उसकी औक़ात दिखाते हुए एक नया बंदरगाह बना लिया है।
क़तर के ट्राँस्पोर्ट मंत्री जसिम बिन सैफ़ अल्सलीती ने कहा कि कोई भी हमें हमारे इरादों से नहीं रोक सकता है। क़तर के अमीर शेख़ तमीम बिन हम्दआले सानी भी अरब देशों की ओर से संबंध समाप्त किए जाने के बाद एक सरकारी मीटिंग में मौजूद थे। समारोह में बैंड और आतिशबाजी भी हुई जिसे टेलीविज़न पर सीधे तौर पर दिखाया गया, क़तर की तरफ से इस भरपूर सम्मेलन का होना अरब देशों को चैलेंज करने का इशारा है। ज्ञात रहे इसी साल शुरू में 5 जून को सऊदी अरब, सऊदी संगठन, एवं बहरैन ने क़तर पर आतंकवाद को सपोर्ट करने का इल्ज़ाम लगाते हुए उससे संबंध तोड़ लेने का ऐलान किया था, जबकि क़तर ने सभी आरोपों को अस्वीकार कर दिया था। क़तर को सऊदी अरब से बचाने के लिए तुर्की और ईरान ने सामने आकर क़तर की मदद की थी जिसके बाद क़तर के खिलाफ सऊदी अरब को खामोश होना पड़ा।
11 सितंबर 2017 - 17:10
समाचार कोड: 853663
सऊदी अरब की अध्यक्षता में चार अरब देशों ने क़तर पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन क़तर नें इस प्रतिबंध को निष्प्रभावी बनाने के लिए लगभग 7.4 मिलियन डॉलर की लागत से एक नया बंदरगाह बना लिया है।